Skip to main content

Astrology website

Vedic astrology services || Horoscope Reading || Kundli Analysis || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone astrology ||

Useful astrology Tips

om kleem krishnaay namah mantr ke fayde

om kleem krishnaya namah mantra ke fayde, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र कब जपना चाहिए, जानिए कृष्ण वशीकरण मन्त्र के फायदे, किन नियमो का पालन करना चाहिए जप के समय |    अगर जीवन में बार बार असफलता मिल रही है, नौकरी में परेशानी आ रही है, प्रेम जीवन में असफल हो रहे हैं, समाज में मान –सम्मान नहीं मिल पा रहा है, घर में क्लेश रहता है तो ऐसे में कृष्ण वशीकरण मन्त्र का जप बहुत फायदेमंद होता है |  इस मन्त्र में माँ काली और कृष्ण, दोनों की शक्ति समाहित है इसीलिए जपकर्ता को बहुत फायदा होता है | om kleem krinaay namah mantr ke fayde धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने में समर्थ ये मन्त्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः अती उत्तम मंत्रो में से एक है | इस मन्त्र की सिद्धि से जपकर्ता अध्यात्मिक और भौतिक दोनों सुखो को प्राप्त कर सकता है |  श्री कृष्ण भगवान 64 कलाओं में निपुण थे और उनकी माया से सभी परिचित है अतः उनकी कृपा हो जाए तो क्या संभव नहीं हो सकता |  Read in english about om kleem krishnaay namah spell benefits   " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक चमत्कारिक मन्त्र है और जप करने वाले को जप के दौरान भी दिव्य अन

Surya Ka Kumbh Rashi Mai Pravesh Rashifal

Surya ka gochar kumbh raashi mai, जानिए राशिफल सूर्य देव का कुम्भ राशि में गोचर का. 12 फ़रवरी 2021 को सूर्य का कुम्भ राशि में प्रवेश होगा, वैदिक ज्योतिष राशिफल.

साल 2021 में, 12 फ़रवरी को रात्री लगभग 9:03 बजे सूर्य कुम्भ राशि में गोचर करेंगे अर्थात प्रवेश करेंगे जिसका पूरा असर १२ राशि वालों पर पड़ेगा | इस ज्योतिषीय लेख में हम सूर्य के कुम्भ राशी में गोचर का राशिफल देखेंगे और साथ ही जानेंगे की क्या उपाय करना चाहिए जीवन को बेहतर बनाने के लिए |

Surya Ka Kumbh Rashi Mai Pravesh Rashifal in hindi jyotish
Surya Ka Kumbh Rashi Mai Pravesh Rashifal


आइये जानते हैं की सूर्य ग्रह का सम्बन्ध किन विषयो से होता है ? सूर्य सबसे गर्म और तेजोमय ग्रह है और वैदिक ज्योतिष अनुसार  इसका सम्बन्ध नाम, यश, आत्मा , पिता, पूर्वज, सरकारी नौकरी, उच्च पद, यात्रा आदि से होता है | सूर्य 12 फरवरी 2021, शुक्रवार की रात्री को लगभग 9:03 बजे, कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ स्थिर राशि है और सूर्य कुम्भ में शत्रु के होते हैं अतः सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर बहुत बड़े बदलाव लाएगा सभी क्षेत्रों में |


Read in English: The Sun Transit in Aquarius

आइये अब जानते हैं की 12 फरवरी, 2021 को सूर्य के कुम्भ राशि में प्रवेश के साथ ही देश में में क्या परिवर्तन हो सकता है ::

सूर्य देव के कुम्भ राशि में प्रवेश को कुम्भ संक्रांति भी कहते हैं | कुम्भ राशि में सूर्य शत्रु के होते हैं जिसके कारण बहुत परिवर्तन ला सकते हैं देश और दुनिया में | राजनीति की बात करें तो बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं देश के पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में | टूर और ट्रेवल्स के कार्यो में तेजी देखने को मिल सकती है , होटल उद्योग से जुड़े लोगो को अब फायदा मिल सकता है , यात्रियों के बढ़ने से होटल कारोबार बढ़ना शुरू होगा |

दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा से भी कई जगहों में परेशानी बढ़ सकती है, कुछ लोगो को नाम और यश को बचाएं रखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत और खर्चा करना पड़ सकता है |

आइये अब जानते हैं की 12 फरवरी, 2021 को सूर्य के कुम्भ राशि में प्रवेश के साथ ही 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन हो सकता है ::

Watch video here:

मेष राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

गोचर कुंडली अनुसार मेष राशि से ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर होगा जिसके कारण आपके आय के स्त्रोत खुल सकते हैं, अगर आप नौकरी की तलाश में है तो वो मिल सकती है, व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ा पायेंगे | अपने खुद के बल पे आप नाम और यश को प्राप्त कर सकते हैं | 

सूर्य का कुम्भ राशी में गोचर आपके क्रोध को भी बधायेंगा जिससे आपके वाद विवाद भी बढ़ सकते हैं अतः सावधानी भी रखना होगा |

काम काज के सिलसिले में बड़ी यात्राएं मेष राशि वाले कर सकते हैं |

लव लाइफ की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं परन्तु  जीवन साथी के साथ मन मुटाव बढ़ सकता है, गलतफहमियो के कारण परेशानी बढ़ सकती है |

जो लोग सट्टा बाजार , शेयर मार्केट या कमोडिटी से सम्बंधित काम करते हैं उनकी व्यस्तता बढ़ जायेगी क्यूंकि बाजार में बहुत ज्यादा तेजी मंदी देखने को मिल सकता है | थोड़ी सी असावधानी आपको भयंकर नुक्सान भी दे सकता है |

पाचन सम्बन्धी परेशानी बढ़ सकती है अगर आपने खाने में सावधानी नहीं राखी तो |

शुभता के लिए आपको ये करना चाहिए: रविवार को लाल गाय को गुड और गेहू मिला के खिलाना चाहिए | सूर्य देव को नियमित अर्ध्य दीजिये सूर्योदय के समय |

वृषभ राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

गोचर कुंडली अनुसार वृषभ राशि से सूर्य दसवें भाव में प्रवेश करेंगे जिससे आप अपने कार्य के लिए समर्पित हो जायेंगे और सफलता के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे | अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण आपको नाम और यश की प्राप्ति भी हो सकती है | परन्तु 12 फ़रवरी से आपके ऊपर जिम्मेदारियां भी खूब बढ़ सकती है अतः अपने आपको तैयार रखें |

अगर आप नौकरी की तलाश में है तो आपको अब मिल सकती है , अगर आप पहले से ही किसी जगह काम कर रहे हैं तो पदोन्नति मिल सकती है | अगर आप राजनीति में है तो आपको 1 महीने के लिए अपने घर को भूलना होगा और पुरी तरह से सिर्फ काम काज पे ध्यान देना होगा |

अगर आप खुद का काम करते हैं तो आपकी व्यस्तता बढ़ जायेगी जिससे व्यक्तिगत जीवन के सुखों में कमी आ सकती है |

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए ये गोचर आपके लिए उपयुक्त नहीं होगा परन्तु काम काजी जीवन के लिए काफी व्यस्तताओं को लेके आ रहा है |

पिता की सेहत को लेके चिंता बन सकती है अतः ध्यान रखें | जल्दी बाजी में कोई निर्णय ना ले तो अच्छा रहेगा |

शुभता के लिए वृषभ राशी वालो को ये करना चाहिए: प्रतिदिन पिता के या फिर पिता सामान लोगो का आशीर्वाद ले | उगते सूर्य का दर्शन करके अपने सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करे |

मिथुन राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

गोचर कुंडली अनुसार मिथुन राशि से सूर्य नवम भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण धर्म के कार्यो में आपकी रूचि बढ़ सकती है, तीर्थ यात्रा पर आप जा सकते हैं |  

आपके पराक्रम में भी बहुत वृद्धि होगी जिससे आप कुछ नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं या फिर अपने काम काज को बढाने के लिए नई चुनौतियाँ स्वीकार कर सकते हैं| अहंकार भी बढेगा जिससे परिवार के लोगो के साथ मन-मुटाव बढ़ सकता है |

लव लाइफ की बात करें तो अपने प्रिय के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं, यादगार पल बिता सकते हैं |

विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा और अपनी मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त कर पायेंगे |

अकस्मात् आपके सामने कोई बड़ा निवेश का मौका मिल सकता है जिसके बारे में अभी तक आपने सोचा भी नहीं होगा | जीवन में अकस्मात् बदलाव के लिए अपने आपको तैयार रखिये |

शुभता के लिए मिथुन राशी वालो को ये करना चाहिए: गुड मिश्रित जल से सूर्य देव को नियमित अर्ध्य दे |

कर्क राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

कर्क राशि से सूर्य आठवें भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण अगर आप किसी गुप्त विद्या का अभ्यास कर रहे हैं तो अब आपको सफलता मिल सकती है, अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े हैं तो अब बेहतर परिणाम निकाल पायेंगे |

नए शोध करने के लिए आप ज्यादा खर्चा कर सकते हैं, आने वाले १ महीने में आप जीवन को एक नए रूप में देख पायेंगे, बहुत कुछ नया सीख पायेंगे |

आपको अब अपने कार्यो की गोपनीयता भी रखना पड़ेगी क्यूंकि अब आपको नजर दोष के कारण भी बहुत परेशानी हो सकती है | किसी से भी बहस करने से बचे अन्यथा बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं | 

जितना हो सके हल्का खाएं अन्यथा पेट सम्बन्धी रोग से ग्रस्त रहेंगे |

जल्दी बाजी में किये गए निवेश आपको मुसीबत में डाल सकते हैं अतः उत्सुकता में निर्णय ना ले और जोखिम उठाने से भी बचे |

कर्क राशि वाले अगर सट्टे के कारोबार, शेयर मार्केट या कमोडिटी के काम से जुड़े हैं तो अब आपको बहुत से मौके मिलेंगे जब आप अपने अनुभव का फायदा उठा सकते हैं परन्तु किसी और के राय पे ना चले , अपने अनुभव का स्तेमाल करें |

किसी भी प्रकार के नशे से अपने आपको दूर रखें अन्यथा बर्बाद हो सकते हैं |

शुभता के लिए कर्क राशी वालो को ये करना चाहिए: गुरुवार और रविवार के दिन गुड और चने का प्रसाद बांटे और गलत संगत से दूर रहें |

सिंह राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

सिंह राशि से सूर्य सातवें भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके अन्दर काम और क्रोध को बढ़ाएगा | साथ ही दोस्तों और जीवन साथी की सहायता से तरक्की करने के नए अवसर आपको प्रदान करेगा परन्तु धोखा मिलने के योग भी बनेंगे अतः साझेदारी में कोई काम शुरू करने से पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लीजियेगा साथ ही क़ानूनी कागजात वकील से सलाह करके जरुर बना के रख लीजियेगा अन्यथा पछताना पड़ सकता है |

अगर आप व्यापारी है तो आपको बहुत बड़े मौके मिल सकते हैं लाभ कमाने के  और नौकरी वालो को भी किसी विशेष साथी के सहयोग से आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं |

जो विवाह करना चाहते हैं उनके लिए भी रास्ते खुलेंगे परन्तु जो शादी शुदा है, उनको अपने जीवन साथी के साथ व्यवहार करने में सावधानी भी बरतना होगी अन्यथा गलतफहमियो का दौर शुरू हो सकता है | अनैतिक संबंधो से दूर रहें तो अच्छा है |

आपके जीवन में अच्छे और ख़राब, दोनों प्रकार के लोगो का आगमन होगा, आपके ऊपर रहेगा की आप किनके साथ सम्बन्ध बनाना चाहते हैं, संपर्क क्षेत्र खूब बढेगा अब, अगर आपने अपने संपर्क का सही स्तेमाल कर लिया तो आप सफलता की नई बुलंदियों को छुएंगे |

शुभता के लिए सिंह राशी वालो को ये करना चाहिए: अपने जीवन साथी और पिताजी को कुछ ना कुछ उपहार देते रहें |

कन्या राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

कन्या राशि से सूर्य छठे भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण अनावश्यक ईच्छाएं आपको परेशां कर सकती है और आप मनोरंजन और यात्राओं में धन व्यय कर सकते हैं |

आपको अपने मन में उठने वाले विचारों पर विशेष सावधानी रखना होगा अन्यथा बहुत हानि हो सकती है | 

कन्या राशि के प्रेमियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, आप अपने साथी के साथ यादगार समय बिता सकते हैं| विद्यार्थियों को भी प्रयासों में सफलता मिलेगी परन्तु किसी से सहयोग की अपेक्षा ना रखें| 

काम काज की बात करें तो आपके साथ कुछ अजीब हो सकता है जिसके बारे में आपने कोई कल्पना नहीं की होगी | पहले की अपेक्षा आपको कुछ ज्यादा मेहनत करना होगा अब सफलता प्राप्त करने के लिए | 

अगर आप किसी क़ानूनी समस्या से गुजर रहे हैं तो अब आपको लाभ मिलने के योग बनते हैं, आप कानूनी लड़ाई जीत सकते हैं शनि की कृपा से |

अगर आप बहुत समय से कहीं घुमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो अब आपका समय आ गया है, आप यात्रा पर जा सकते हैं, विदेश यात्रा भी आप कर सकते हैं |

कन्या राशी के लोग अगर सट्टा बाजार, शेयर मार्किट या कमोडिटी से जुड़े हैं तो थोडा सावधानी बरते, ज्यादा जोखिम ना ले अन्यथा बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है | थोडा थोडा मुनाफा कमाते रहिये, ज्यादा बड़ा दाँव ना लगाएं |


शुभता के लिए कन्या राशी वालो को ये करना चाहिए: रोजाना सूर्योदय के समय कुछ समय सूर्य के सामने बैठके ध्यान करें |

तुला राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

तुला राशि से पंचम भाव में सूर्य का प्रवेश होगा जिसके कारण विद्यार्थियों के लिए नए अवसर लाएगा , आपको आपने मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा| 

आपके आय के साधन बढ़ सकते हैं जिससे व्यस्तता भी बहुत बढ़ जाएगी| अपने कार्यक्षेत्र में आप विशेष उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं | 

शेयर बाजार, सट्टा बाजार, कमोडिटी बाजार से जुड़े लोगो के जीवन में बहुत उथल पुथल होने के योग बनेंगे | आपको बहुत अच्छे मौके मिलेंगे जिसे अगर आप समझ गए तो बहुत मुनाफा कमा सकते हैं | देश दुनिया में होने वाली खबरों पर पूरी निगाह रखें तो आप आने वाले महीने में बहुत बड़ा लाभ कमा सकते हैं |

लव लाइफ की बात करें तो आपके जीवन में किसी साथी का प्रवेश हो सकता है अगर आप ढूंढ रहें हैं | जो लोग विवाहित हैं उनको अपने जीवन साथी का विशेष सहयोग मिलने के योग बनते हैं | 

शुभता के लिए तुला राशी वालो को ये करना चाहिए: सफ़ेद और लाल रंग का स्तेमाल बढ़ा दे जीवन में और साथ ही सूर्य को अर्ध्य दे रोज |

वृश्चिक राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

वृश्चिक राशि से चौथे भाव में सूर्य का प्रवेश होगा जिसके कारण काम काज को लेके बहुत वयस्तता बढ़ जायेगी, विशेषकर अगर आप  भूमि सम्बन्धी काम के साथ अगर जुड़े हैं तो आपको विशेष फायदा हो सकता है परन्तु इसी काम में आप उलझ भी सकते हैं अतः सतर्कता और धैर्य के साथ काम करे |

अगर आप मार्केटिंग से सम्बंधित कार्य से जुड़े हैं तो भी आपको विशेष लाभ मिलेगा|

माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है अतः उनका ध्यान रखें |

काम काज के सिलसिले में आपको यात्राओं पे जाना पड़ सकता है जिससे पारिवारिक सुखों में कमी आ सकती है |

उच्च अधिकारी वर्ग से बहस करने से बचे तो आपके लिए अच्छा होगा अन्यथा मानहानि औरु धन हानि हो सकती है |

लव लाइफ में भी आपको परेशानी हो सकती है अपनी चंचलता के कारण अतः अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें |


शुभता के लिए वृश्चिक राशी वालो को ये करना चाहिए: रविवार का उपवास करें और माता का आशीर्वाद रोज ले |

धनु राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

धनु राशि से सूर्य का प्रवेश तीसरे भाव में होगा जिसके कारण पराक्रम में वृद्धि करेगा और यात्राओं के योग भी बनाएगा | धार्मिक कार्यो में आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं या फिर तीर्थ यात्राओं में जा सकते हैं और धर्म के कार्यो से जुड़ने पर आपको शांति भी महसूस होगी |

अगर आप भूमि सम्बन्धी कार्यो से जुड़े हैं तो भी आपको विशेष फायदा मिल सकता है | भाई बहनों की सहायता से आपके रुके कार्य पूरे हो सकते हैं परन्तु आपको ये भी ध्यान रखना होगा की कहीं किसी वजह से आपके भाई बहन आपसे नाराज ना हो जाएँ |

आय के स्त्रोत बढाने के छोटे छोटे अवसर आपको मिलते रहेंगे |

लव लाइफ की बात करें तो आप अपने प्रिय के साथ यादगार पल बिता सकते हैं, जो लोग किसी साथी की तलाश में हैं उनको भी सफलता मिल सकती है | 

वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है अतः ध्यान रखें |


शुभता के लिए धनु राशी वालो को ये करना चाहिए: अपने भाई बहनों को कुछ उपहार अवश्य दे और किसी भी मंदिर में नियमित दर्शन करे |

मकर राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

मकर राशी से सूर्य दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण खर्चा बढ़ सकता है, ससुराल पक्ष से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं | जीवनसाथी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है अतः आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है |

किसी भी प्रकार के वाद विवाद से अगर बचे तो अच्छा रहेगा | 

काम काज बढ़ने के योग अच्छे बनेंगे परन्तु ये भी हो सकता है की आप कोई नया कार्य करने के बारे में सोचे और उसके लिए निवेश करें परन्तु जोखिम जितना कम ले उतना अच्छा होगा |

विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, जो लोग शोध कार्यो से जुड़े हैं उनके लिए भी समय अच्छा रहेगा |

लव लाइफ की बात करें तो अपने प्रेमी के साथ आपका समय अच्छा बीत सकता है, नए संपर्क भी खूब बढ़ सकते हैं |

मकर राशि के लोग अगर शेयर मार्किट, सट्टा बाजार, कमोडिटी से जुड़े कार्य करते हैं तो ज्यादा बड़ा जोखिम ना ले | अचानक से आपको बहुत बड़ा लाभ होने के योग भी अच्छे बनते हैं |

अपनी आँखों का भी ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के तनाव से अपने आपको बचा के रखें |

शुभता के लिए मकर राशी वालो को ये करना चाहिए: सूर्य को अर्ध्य दे रोज और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करें |

कुम्भ राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

आपके ही राशी में सूर्य प्रवेश करेंगे जिससे आपके जीवन में सबसे ज्यादा परिवर्तन महसूस होंगे| आपके नए संपर्क बनेंगे, यात्राओं के योग बनेंगे, जिम्मेदारियां बढेंगी, मान –प्रतिष्ठा बढ़ने के योग मजबूत होंगे |

सूर्य का गोचर आपकी रचनात्मकता को भी बहुत बढ़ा देगा परन्तु साथ ही आपके अहंकार को भी बढ़ाएगा जिसके कारण हो सकता है की आप दुसरो की राय को नजरअंदाज करे | 

आत्म शक्ति बढ़ने से आप रुके कार्यो को भी पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगे, कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं | व्यस्तता बढ़ने से परिवार को शायद आप कम समय दे पायें | 

कुम्भ राशी के जो लोग विवाह के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको अब सफलता मिलेगी |

दोस्तों, प्रेमी या किसी अन्य का सहयोग आपको प्राप्त होगा जिससे आप कोई नया काम कर पाएंगे या फिर रुके कार्यो को पूरा कर पायेंगे |

सर दर्द से आप परेशां रह सकते हैं अतः तनाव ना ले ज्यादा |


शुभता के लिए कुम्भ राशी वालो को ये करना चाहिए: रोज किसी माता मंदिर में सुबह दीपक लगाया करें और आशीर्वाद प्राप्त किया करें |

मीन राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आयेगा सूर्य के कुम्भ राशी में प्रवेश करने के बाद (12 फरवरी, 2021):

मीन राशि से सूर्य का प्रवेश बारहवें भाव में होगा जिसके कारण घर के सुख में कमी आ सकती है , यात्राओं पे ज्यादा खर्चा हो सकता है, स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्चा हो सकता है , नींद कम हो सकती है | 

इस समय शत्रु भी बलवान हो जायेंगे और आपको विभिन्न प्रकार से परेशां कर सकते हैं अतः आपको सावधान रहने की आवश्यकता है |

अपनी संगत का भी ध्यान रखें अन्यथा आपको कर्जे से भी परेशां होना पड़ सकता है |

लव लाइफ की बात करें तो आपको अपने प्रेमी का भावनात्मक साथ मिलेगा जिससे आपको सुकून मिलेगा |

काम काज भी बढेगा अतः घबराने की जरुरत नहीं हैं , नए मौके मिलेंगे आपको आय बढाने के | पराक्रम में भी वृद्धि होगी और काम काज को लेके यात्राएं भी आप कर सकते हैं जो की आपके लिए लाभदायक रहेगा |

आप काम काज को लेके विदेश यात्रा भी कर सकते हैं |

शुभता के लिए मीन राशी वालो को ये करना चाहिए: रविवार को गुड और गेहू मंदिर में दान करें.

तो हमने जाना की साल 2021 में, 12 फ़रवरी को रात्री लगभग 9:03 बजे जब सूर्य कुम्भ राशि में गोचर करेंगे अर्थात प्रवेश करेंगे तो 12 राशि वालों पर क्या असर पड़ेगा | 

अगर आप अपनी कुंडली दिखाना चाहते हैं और अपना भविष्य जानना चाहते हैं अपनी कुंडली अनुसार तो स्वागत हैं आपका, संपर्क करें और जाने की –

  • कौन सा रत्न आपके लिए भग्यशाली है|
  • प्रेम जीवन कैसा रहेगा |
  • कब होगा विवाह?
  • क्या करें सफलता के लिए |
  • कौन सी पूजा आपके लिए फलदाई रहेगी |

Surya ka gochar kumbh raashi mai, जानिए राशिफल सूर्य देव का कुम्भ राशि में गोचर का. 12 फ़रवरी 2021 को सूर्य का कुम्भ राशि में प्रवेश होगा, sun transit in aquarius on 12 february 2021-prediction, वैदिक ज्योतिष राशिफल.

Comments

Popular posts from this blog

om kreem kalikaaye namah mantra ke fayde

ॐ क्रीं कालिकाये नमः मंत्र के लाभ, महाकाली / माता काली को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं ?, महाकाली मंत्र के जाप के लाभ। देवी काली दुर्गा का अवतार हैं और वह नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर, काला जादू, शैतानी ताकतों आदि को मिटाने में सक्षम हैं। काली माता बहुत आक्रामक हैं और इसलिए लोग उनसे डरते हैं लेकिन उनके बारे में नकारात्मक सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि मां किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं, वह सिर्फ भक्तों को बुरी शक्तियों से बचाती हैं। om kreem kalikaaye namah mantra ke fayde आइए देखते हैं om kreem kaaliykaaye namah मंत्र का जाप करने के फायदे: क्रीं मंत्र का अर्थ: क्रीं देवी काली का एक बीज मंत्र है, योगी और संत, देवी का आशीर्वाद पाने के लिए इस बीज-मंत्र का अभ्यास करते हैं। यह दिव्य बीज-मंत्र देवी काली के आशीर्वाद का आह्वान करता है और भक्त को स्वास्थ्य, धन और मोक्ष का आशीर्वाद देने में समर्थ हैं । Read in english about Benefits of chanting goddess kali mantra ऊँ क्रीं कालिकायै नमः जप के लाभ – यह मंत्र बहुत शक्तिशाली है और जपकर्ता के जीवन को बदलने में सक्षम है। यह मंत्र जपकर्ता के च

om kleem krishnaay namah mantr ke fayde

om kleem krishnaya namah mantra ke fayde, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र कब जपना चाहिए, जानिए कृष्ण वशीकरण मन्त्र के फायदे, किन नियमो का पालन करना चाहिए जप के समय |    अगर जीवन में बार बार असफलता मिल रही है, नौकरी में परेशानी आ रही है, प्रेम जीवन में असफल हो रहे हैं, समाज में मान –सम्मान नहीं मिल पा रहा है, घर में क्लेश रहता है तो ऐसे में कृष्ण वशीकरण मन्त्र का जप बहुत फायदेमंद होता है |  इस मन्त्र में माँ काली और कृष्ण, दोनों की शक्ति समाहित है इसीलिए जपकर्ता को बहुत फायदा होता है | om kleem krinaay namah mantr ke fayde धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने में समर्थ ये मन्त्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः अती उत्तम मंत्रो में से एक है | इस मन्त्र की सिद्धि से जपकर्ता अध्यात्मिक और भौतिक दोनों सुखो को प्राप्त कर सकता है |  श्री कृष्ण भगवान 64 कलाओं में निपुण थे और उनकी माया से सभी परिचित है अतः उनकी कृपा हो जाए तो क्या संभव नहीं हो सकता |  Read in english about om kleem krishnaay namah spell benefits   " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक चमत्कारिक मन्त्र है और जप करने वाले को जप के दौरान भी दिव्य अन

Benefits of Kamdev gayatra Mantra

What is kamdev gayatri mantra, how to chant kamdev mantra to enhance love in life, benefits of kamdev gayatri mantra in English, kamdev mantra for attraction. As per hindu mythology, kamdev is said to be the god of love who is able to bless any one with loving partner, power to enjoy the physical life. His beloved is rati known as the goddess of lust.  The kamdev gayatri mantra is also known as manmath gayatri mantra, this is one of the best spell to enhance the feeling of love, to enhance the pleasure in life.  If anyone chant this mantra then no doubt the god and goddess of love fill the life with divine love.  हिंदी में पढ़िए कामदेव गायत्री मन्त्र के फायदे   Benefits of Kamdev gayatra Mantra Let’s know the Kamdev Gayatri Mantra: ॐ कामदेवाय विद्महे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात Om Kamadevaya Vidmahe Pushpabanaya Dhimahi Tanno Anang Prachodayat Read more about Kamdev mantra power Meaning of kamdev gayatri mantra: Om, Let me meditate on the God of love, Oh, God who is