Skip to main content

Astrology website

Vedic astrology services || Horoscope Reading || Kundli Analysis || Birth Chart Calculation || Pitru Dosha Remedies || Love Life Reading || Solution of Health Issues in jyotish || Career Reading || Kalsarp Dosha Analysis and remedies || Grahan Dosha solutions || black magic analysis and solutions || Best Gems Stone Suggestions || Rashifal || Predictions || Best astrologer || vedic jyotish || Online jyotish || Phone astrology ||

Useful astrology Tips

om kleem krishnaay namah mantr ke fayde

om kleem krishnaya namah mantra ke fayde, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र कब जपना चाहिए, जानिए कृष्ण वशीकरण मन्त्र के फायदे, किन नियमो का पालन करना चाहिए जप के समय |    अगर जीवन में बार बार असफलता मिल रही है, नौकरी में परेशानी आ रही है, प्रेम जीवन में असफल हो रहे हैं, समाज में मान –सम्मान नहीं मिल पा रहा है, घर में क्लेश रहता है तो ऐसे में कृष्ण वशीकरण मन्त्र का जप बहुत फायदेमंद होता है |  इस मन्त्र में माँ काली और कृष्ण, दोनों की शक्ति समाहित है इसीलिए जपकर्ता को बहुत फायदा होता है | om kleem krinaay namah mantr ke fayde धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने में समर्थ ये मन्त्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः अती उत्तम मंत्रो में से एक है | इस मन्त्र की सिद्धि से जपकर्ता अध्यात्मिक और भौतिक दोनों सुखो को प्राप्त कर सकता है |  श्री कृष्ण भगवान 64 कलाओं में निपुण थे और उनकी माया से सभी परिचित है अतः उनकी कृपा हो जाए तो क्या संभव नहीं हो सकता |  Read in english about om kleem krishnaay namah spell benefits   " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक चमत्कारिक मन्त्र है और जप करने वाले को जप के दौरान भी दिव्य अन

Surya Ka Meen Rashi Mai Pravesh Rashifal

2023 में सूर्य के मीन राशि में गोचर की तिथि और समय, भविष्यवाणी, वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, Sun transit in Pisces. 

सूर्य किसी भी राशि में 1 महीने रहते हैं और सूर्य देव के राशी परिवतन को संक्रांति कहा जाता है | 15 मार्च 2023 को सुबह लगभग 6:13 बजे सूर्य अपने शत्रु राशि कुम्भ से निकल के अपने मित्र राशि मीन में प्रवेश करेंगे और अगले 1 महीने तक रहेंगे | 

Surya Ka Meen Rashi Mai Pravesh Rashifal in hindi jyotish
Meen sankranti Rashifal in hindi jyotish

वैदिक ज्योतिष के हिसाब से सूर्य पिता, आत्मा, नाम, यश, यात्रा, काम काज आदि से सम्बन्ध रखता है अतः सूर्य के मीन राशि में आने से देश मे और १२ राशि वालो (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन)के जीवन में अनेक सकरात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे |

आइये जानते हैं मीन संक्राति का धार्मिक महत्व:

जब भी सूर्य गुरु के राशि में प्रवेश करते हैं तो खर मास या मल मास शुरू हो जाता है जो की पूजन, दान धर्म के लिए अति उत्तम माना जाता है अतः मीन संक्रांति का धार्मिक महत्व भी बहुत है | अब पूरे महीने साधना के हिसाब से बहुत ही अच्छा समय रहेगा |

आइये जानते हैं की 12 रशिवालो के जीवन में क्या असर होगा सूर्य के मीन राशि में आने से :

मेष राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

सूर्य मेष राशि से बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण अगर आप बहुत समय से यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके योग बनेंगे, आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, आपके अन्दर नई शक्ति का संचार होगा और आप नई नीतियों को बना पायेंगे अपने काम काज को बढाने के लिए | 

मेष राशि के प्रेम जीवन में भी काफी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है अगर आप प्रेमी की तलाश में है तो अगले एक महीने में आपको कोई ख़ास साथी मिल सकता है, अगर आप किसी को चाहते हैं तो उन्हें अपनी मन की बात बता सकते हैं| रुके कार्य आपके पूरे होने के अच्छे योग बनेंगे |

संतान को लेके कोई विशेष निर्णय लेने पड़ सकते हैं |

वृषभ राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

वृषभ राशि से सूर्य का गोचर ग्यारहवे भाव में होगा जिसके कारण आपके आय के स्त्रोत खुलेंगे, रुके कार्य पूरे होंगे, रुका धन प्राप्त होगा|

वृषभ राशी वालो का संपर्क भी बहुत बढेगा जिसका पूरा लाभ आप ले पायेंगे अपने काम काज को बढाने में |

अगर आप भूमि या वाहन खरीदने के बारे में काफी समय से सोच रहे हैं तो इस महीने आपके खरीदने के योग अच्छे बनेंगे |

घर में सुख सुविधा के साधनों को बढ़ने में भी आप खर्चा करेंगे | 

संतान और प्रेमी के साथ अहंकार के कारण गलतफहमियां बढ़ सकती है अतः सावधानी रखें |

मिथुन राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मिथुन राशि से सूर्य का गोचर दशम भाव में होगा जिसके कारण आपके काम काज में बहुत बढ़ोतरी होगी, आप अपने काम के कारण नाम और यश प्राप्त कर सकते हैं| 

मिथुन राशि वाले अगर नौकरी में है तो नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो जाएँ , जो लोग व्यापार में है, वे लोग अपने व्यापार को बढाने के लिए विशेष यत्न करेंगे और सफ़ल भी होंगे |

भूमि और वाहन लाभ के योग भी अच्छे बनेंगे, माता के आशीर्वाद से बहुत से कार्य पूरे होने के योग बनते हैं |

भाई बहनों के सहयोग से भी आपके रुके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं |काम काज को लेके आप छोटी छोटी यात्राएं भी कर सकते हैं |

कर्क राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कर्क राशि से सूर्य नवम भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा, धर्म के कार्यो में आप ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं, अपने वाणी के प्रयोग से आप विशेष नाम और यश प्राप्त कर सकते हैं |

धनागमन के रास्ते खुलेंगे और जो कार्य लम्बे समय से रुके है, वे पूरे हो सकते हैं | अगर कर्क राशि वाले किसी साधना को करते हैं तो अब आपको विशेष अनुभव हो सकते हैं अतः पूरे जोश से आप साधना करे |

पिता के सहयोग से आपके रुके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं, पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं | उच्च अधिकारियो से सम्बन्ध बनेंगे और अगर आप किसी क़ानूनी कार्यो में फंसे है तो अब आपको आराम मिल सकता है |

भाई बहनों के साथ मिलके आप कुछ नया कर सकते हैं |

सिंह राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

सिंह राशी से सूर्य का गोचर अष्टम भाव में होगा जिसके कारण अगर आप किसी शोध कार्य से जुड़े हैं तो विशेष सफलता आपको मिल सकती है, अगर किसी बिमारी से लम्बे समय से परेशां है तो अब आपको आराम मिलेगा| 

जीवन साथी के साथ अहंकार बढ़ने से आपके मन मुटाव बढ़ सकता है | 

आत्मबल बहुत बढ़ जायेगा, शोध कार्य में आप ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं | 

आपको भोजन करने में सावधानी बरतना होगा अन्यथा आपको पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है |

कन्या राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कन्या राशि से सूर्य सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उन्हें विशेष सावधानी बरतना होगा क्यूंकि अहंकार बढ़ने से ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है|

आपके संपर्क क्षेत्र भी बढ़ेंगे जिसके कारण नए काम काज के रास्ते भी खुलेंगे | काम काज के सिलसिले में यात्रा भी करना पड़ सकता है और नए निवेश करने के योग भी बनते हैं |

तुला राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

तुला राशी से सूर्य का गोचर छठे भाव में होगा जिसके कारण शत्रु परास्त होंगे, रुका धन प्राप्त होने के योग बनेंगे, आपकी इच्छाएं भी बहुत बढ़ जाएँगी जिसके कारण आप पहले से अधिक मेहनत करेंगे | 

अगर किसी क़ानूनी विवाद में फंसे हुए हैं तो अब आपको राहत मिलने के योग बनेंगे | 

प्रेम सम्बन्ध सुधरेंगे, जो लोग किसी प्रेमी की तलाश में हैं, उन्हें साथी मिल सकता है , अपने प्रेमी के साथ आप रोमांटिक समय बिता सकते हैं |

वृश्चिक राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

वृश्चिक राशि से सूर्य का गोचर पंचम भाव में होगा जिसके कारण छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा | आप कुछ नया सीख पायेंगे, अपने विद्या का सही स्तेमाल कर पायेंगे|

अगर आप शेयर बाजार, कमोडिटी का काम करते हैं तो अपने सही नीतियों के कारण अच्छा कम सकते हैं |

संतान के साथ मन मुटाव हो सकता है जिससे मन व्यथित हो सकता है |

प्रेम जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखें |

काम काज को बढाने के लिए आप नई नीतियाँ बनाने में व्यस्त रह सकते हैं |

धनु राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

धनु राशि से सूर्य का गोचर चतुर्थ भाव में होगा जिसके कारण घर के सुखो में कमी ला सकता है परन्तु वाहन और भूमि लाभ मिलने के योग बढ़ाता है |

काम काज के सिलसिले में आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे जिससे पारिवारिक सुखो में कमी आएगी |

आप धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यो में भी व्यस्त रह सकते हैं |

मकर राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मकर राशि से सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होगा जिसके कारण पराक्रम खूब बढ़ जायेगा, भाई बहनों के साथ मिलके कोई नया काम करने के योग बनते हैं या फिर उनके सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे |

काम काज को लेके आपको यात्राएं करना पड़ सकती है |

आप शोध कार्यो में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं, अगर कोई साधना करते हैं तो उसमे भी आपको नए अनुभव हो सकते हैं | आप नए चुनौतियों को स्वीकार कर पायेंगे जीवन में उन्नति करने के लिए |

कुंभ राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

कुम्भ राशि से सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा जिसके कारण अब आपको किसी से बात करने में विशेष सावधानी बरतना होगी अन्यथा जोश में आपके आप गलत बात कर सकते हैं या फिर आपकी बातो का गलत मतलब निकाला जा सकता है |

जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके आपको परेशां होना पड़ सकता है अतः ध्यान रखें | दोस्तों के साथ अनावश्यक खर्चा भी आप कर सकते हैं मौज मस्ती के लिए |

मीन राशि के जीवन में क्या परिवर्तन होगा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से :

मीन राशि में भी सूर्य प्रवेश करेंगे और अगले एक महीने तक रहेंगे जिससे आप अपनी ताकत से जायदा जिम्मदारी लेने की कोशिश करेंगे जो की आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है |

परन्तु आपकी रचनात्मकता बढ़ जायेगी, आप पहले की अपेक्षा ज्यादा अच्छा काम कर पायेंगे |

आपके अहंकार और गुस्से में भी बढ़ोतरी होगी जिसे नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है |


तो हमने देखा की 14 मार्च को जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो 12 राशी वालो के जीवन में क्या क्या परिवर्तन देखने को मिल सकता है| उम्मीद है आप आने वाले मौको का सही स्तेमाल करके अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी पायेंगे |

अगर आप दिखवाना चाहते हैं अपनी कुंडली तो संपर्क कर सकते हैं |

  • जानिए अपने कुंडली में मौजूद अच्छे और ख़राब ग्रहों के बारे में |
  • जानिए अपने लिए भाग्यशाली रत्न के बारे में, सही पूजा के बारे में |
  • कौन सा रंग भाग्य जगायेगा, कब होगा विवाह, कब होगी संतान |
  • कैसे बनाएं जीवन को बेहतर ज्योतिष का स्तेमाल करके | 

2023 में सूर्य के मीन राशि में गोचर की तिथि और समय, भविष्यवाणी, वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, Sun transit in Pisces.

Comments

Popular posts from this blog

om kreem kalikaaye namah mantra ke fayde

ॐ क्रीं कालिकाये नमः मंत्र के लाभ, महाकाली / माता काली को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं ?, महाकाली मंत्र के जाप के लाभ। देवी काली दुर्गा का अवतार हैं और वह नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर, काला जादू, शैतानी ताकतों आदि को मिटाने में सक्षम हैं। काली माता बहुत आक्रामक हैं और इसलिए लोग उनसे डरते हैं लेकिन उनके बारे में नकारात्मक सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि मां किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं, वह सिर्फ भक्तों को बुरी शक्तियों से बचाती हैं। om kreem kalikaaye namah mantra ke fayde आइए देखते हैं om kreem kaaliykaaye namah मंत्र का जाप करने के फायदे: क्रीं मंत्र का अर्थ: क्रीं देवी काली का एक बीज मंत्र है, योगी और संत, देवी का आशीर्वाद पाने के लिए इस बीज-मंत्र का अभ्यास करते हैं। यह दिव्य बीज-मंत्र देवी काली के आशीर्वाद का आह्वान करता है और भक्त को स्वास्थ्य, धन और मोक्ष का आशीर्वाद देने में समर्थ हैं । Read in english about Benefits of chanting goddess kali mantra ऊँ क्रीं कालिकायै नमः जप के लाभ – यह मंत्र बहुत शक्तिशाली है और जपकर्ता के जीवन को बदलने में सक्षम है। यह मंत्र जपकर्ता के च

Benefits of Kamdev gayatra Mantra

What is kamdev gayatri mantra, how to chant kamdev mantra to enhance love in life, benefits of kamdev gayatri mantra in English, kamdev mantra for attraction. As per hindu mythology, kamdev is said to be the god of love who is able to bless any one with loving partner, power to enjoy the physical life. His beloved is rati known as the goddess of lust.  The kamdev gayatri mantra is also known as manmath gayatri mantra, this is one of the best spell to enhance the feeling of love, to enhance the pleasure in life.  If anyone chant this mantra then no doubt the god and goddess of love fill the life with divine love.  हिंदी में पढ़िए कामदेव गायत्री मन्त्र के फायदे   Benefits of Kamdev gayatra Mantra Let’s know the Kamdev Gayatri Mantra: ॐ कामदेवाय विद्महे पुष्पबाणाय धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात Om Kamadevaya Vidmahe Pushpabanaya Dhimahi Tanno Anang Prachodayat Read more about Kamdev mantra power Meaning of kamdev gayatri mantra: Om, Let me meditate on the God of love, Oh, God who is

om kleem krishnaay namah mantr ke fayde

om kleem krishnaya namah mantra ke fayde, ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र कब जपना चाहिए, जानिए कृष्ण वशीकरण मन्त्र के फायदे, किन नियमो का पालन करना चाहिए जप के समय |    अगर जीवन में बार बार असफलता मिल रही है, नौकरी में परेशानी आ रही है, प्रेम जीवन में असफल हो रहे हैं, समाज में मान –सम्मान नहीं मिल पा रहा है, घर में क्लेश रहता है तो ऐसे में कृष्ण वशीकरण मन्त्र का जप बहुत फायदेमंद होता है |  इस मन्त्र में माँ काली और कृष्ण, दोनों की शक्ति समाहित है इसीलिए जपकर्ता को बहुत फायदा होता है | om kleem krinaay namah mantr ke fayde धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने में समर्थ ये मन्त्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः अती उत्तम मंत्रो में से एक है | इस मन्त्र की सिद्धि से जपकर्ता अध्यात्मिक और भौतिक दोनों सुखो को प्राप्त कर सकता है |  श्री कृष्ण भगवान 64 कलाओं में निपुण थे और उनकी माया से सभी परिचित है अतः उनकी कृपा हो जाए तो क्या संभव नहीं हो सकता |  Read in english about om kleem krishnaay namah spell benefits   " ॐ क्लीं कृष्णाय नमः " एक चमत्कारिक मन्त्र है और जप करने वाले को जप के दौरान भी दिव्य अन