Shukra rahenge vrishabh rashi me 28 may 2021 tak, kya asar hoga 12 rashiyo par vedic jyotish anusar.
शुक्र ग्रह जो की वैदिक ज्योतिष अनुसार प्रेम, आकर्षण, सुख सुविधा, धन, बहुतिक सुखो के कारक ग्रह है अब अपने स्व राशि वृषभ में आ चुके है और आने वाले 28 मई तक रहेंगे जो की बहुत ही सुख दाई होगा बहुत से राशि वालो के लिए |
![]() |
Shukra vrishabh rashi me 28 May 2021 Tak rashifal |
शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं, कन्या राशि में नीच के होते हैं और वृषभ, तुला में स्व राशि के होते हैं | अब जब की शुक्र अपने ही राशि में आ चुके है तो इनका बल भी बढ़ चूका है और इसका असर विभिन्न राशी वालो पर अलग अलग पड़ेगा |
शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों में एक राशि से दूसरे राशि में जाते हैं जिसका असर सभी पर पड़ता है |
जिनके कुंडली में शुक्र शुभ अवस्था में है उनको इसका विशेष लाभ देखने को मिलेगा जीवन में और जिनके कुंडली में ख़राब है उन्हें भी अब समस्याओं से निजात मिलेगा तो देखा जाए तो सभी के लिए कुछ ना कुछ अच्छा होगा |
आइये जानते हैं की शुक्र के वृषभ राशि में रहने से 12 रशिवालो के जीवन में क्या क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं वैदिक ज्योतिष अनुसार :
Watch video here:मेष राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
मेष राशि से शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर चुके है जिसके कारण अब आपको धन लाभ होगा, आपके वाणी का प्रभाव बढ़ जायेगा, आस पास के लोगो के साथ आपके सम्बन्ध सुधरेंगे और आप अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे | किसी विशेष बिमारी से अगर लम्बे समय से पीड़ित है तो उससे भी बाहर आ पायेंगे |
आपके इस समय कुछ ज्यादा चटोरे हो सकते हैं और विभिन्न प्रकार के व्यंजनो का स्वाद लेने के लिए प्रयास करेंगे |
अगर आप व्यापारी है तो लाभ कमाने के अवसर आपको मिलेंगे और अगर आप नौकरी में है तो आप आय बढाने के लिए विशेष निति बना पायेंगे |
अगर आपके कुंडली में भी शुक्र शुभ अवस्था में है तो शुभ फलो में वृद्धि होगी और अगर अशुभ है तो अपेक्षित परनाम नहीं मिलेंगे |
वृषभ राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
वृषभ राशी में ही शुक्र प्रवेश कर चुके है जिससे आपके लिए तो ख़ास परिवर्तन लायेंगे, आपकी इच्छाओं को पूरी करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा, आपके अन्दर सुख भोगने की ईच्छा में बढ़ोतरी करेगा और सुख सुविधाओं को बढाने के लिए आप पहले से ज्यादा मेहनत कर पायेंगे |
वृषभ राशि वालो की आकर्षण शक्ति बढ़ जायेगी जिससे आपका संपर्क क्षेत्र भी बढेगा और अगर आप व्यापार में है तो पहले ज्यादा लाभ कमा पायेंगे और अगर नौकरी में है तो भी आप अलग स्थान बना पायेंगे |
अपने जीवन साथी के साथ आपके सम्बन्ध बहुत अच्छे होंगे और अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो भी यादगार पल आप उनके साथ बिता पायेंगे |
अगर आपके कुंडली में शुक्र शुभ अवस्था में है तो आपके लिए 28 मई तक का समय अति उत्तम होने वाला है और अगर अशुभ है तो भी अशुभ परिणामो को कम करेगा जिससे जीवन में राहत महसूस होगा |
मिथुन राशि राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
मिथुन राशि से शुक्र का गोचर बारहवें भाव में हो चूका है जिसके कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में, मनोरंजन में, दोस्तों में आप बहुत ज्यादा खर्चा कर सकते हैं |
नई चीजो को सीखने के लिए भी आप खूब खर्चा कर सकते हैं |
अपने प्रेमी को खुश करने के लिए भी आप बहुत खर्चा कर सकते हैं |
इसी के साथ आप बड़ा लाभ कमाने के लिए कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं |
आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है की अगर कुंडली में शुक्र अशुभ हो तो कोई भी निवेश करने से पहले सही परामर्श ले अन्यथा नुकसान हो सकता है और अनावश्यक खर्चा बिलकुल भी ना करे अन्यथा बाद में पछतावा हो सकता है |
कर्क राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
कर्क राशी से शुक्र का गोचर ग्यारहवे भाव में हो चूका है जिसके कारण आपके आय के स्त्रोत को खुलेंगे, मन में उत्साह बढेगा, माता लक्ष्मी की कृपा से आप अब खुश रहेंगे और भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठा पायेंगे |
अगर कर्क राशि वाले व्यापार में है तो नई नीतियों बना के व्यापार को बढ़ा पायेंगे , नौकरी वाले लोगो को भी आय बढाने के मौके मिलेंगे |
अगर कर्क राशी वाले भूमि सम्बन्धी काम करते हैं तो अब आप जबरदस्त तरीके से लाभ कमा पायेंगे, रुका धन प्राप्त हो सकता है|
अपने प्रेमी और जीवन साथी के साथ आप बहुत अच्छे पल बिता पायेंगे |
माता के आशीर्वाद से बहुत से काम बनेंगे जिससे मन प्रसन्न होगा |
सिंह राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
सिंह राशि से शुक्र दशम भाव में गोचर कर चुके है जिसके कारण आपका मान सम्मान बढेगा, आप अपने व्यक्तित्त्व के कारण समाज में एक नया स्थान प्राप्त कर सकते हैं| छोटी छोटी यात्राओं में आप जा सकते हैं काम काज को बढाने के लिए | भाई बहनों के साथ आपके सम्बन्ध सुधरेंगे या फिर उनके साथ मिलके आप कुछ काम कर पायेंगे |
आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ेंगे जिससे आप अब ज्यादा व्यस्त रहेंगे 28 मई 2021 तक |
कन्या राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
कन्या राशी से शुक्र नवम भाव में गोचर कर चुके है जिसके कारण भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में लाभ बढाने के अवसर प्राप्त होंगे|
जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे |
अगर लम्बे समय से कहीं धन अटका हुआ है तो वो वापस मिलने के योग बनेंगे, अर्थिस स्थिति सुधरेगी |
पिता के सहयोग से रुके कार्य पूरे होने के योग बनेंगे या फिर पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है |
आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और उनपे खर्चा भी बहुत कर सकते हैं |
तुला राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
तुला राशि से शुक्र अष्टम भाव में प्रवेश कर चुके है और तुला राशी के स्वामी भी है जिससे तुला राशी वालो के जीवन में बहुत अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे | अचानक से शुभ घटनाएं आपको अचंभित कर सकती है, जीवन में रोमांच बढ़ा जाएगा|
अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से लम्बे समय से ग्रसित है तो अब आपको राहत मिलेगी |
आपको खाने पीने में विशेष सावधानी रखना होगी अन्यथा आप रोग से ग्रस्त हो सकते हैं |
तुला राशि वालो के अन्दर काम वासना भी बढ़ सकती है जिसके कारण मन व्यथित रह सकता है |
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखके आप सुखी समय व्यतीत कर सकते हैं |
वृश्चिक राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
वृश्चिक राशी से शुक्र का गोचर सप्तम भाव में हो चूका है जिसके कारण जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे, विवाह के लिए साथी मिलेगा|
जीवन साथी के साथ यादगार पल आप बिता पायेंगे |
वृसचिक राशि वाले साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं |
दोस्तों में निकटता बढ़ेगी, प्रेमियों के बीच प्रेम बढेगा|
अपने दोस्तों और जीवन साथी की ईच्छाओं को पूरा करने के लिए आप बहुत ज्यादा खर्चा कर सकते हैं |
धनु राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
धनु राशी से शुक्र का गोचर छठे भाव में हो चुका है जिसके कारण आपका रुका कार्य पूरा होगा परन्तु मन में अपेक्षाएं बढ़ जायेंगी जिसके कारण आप वर्तमान पल का आनंद नहीं ले पायेंगे |
आय एक स्त्रोत खुलेंगे परन्तु फिर भी अधिक पाने की अपेक्षा आपको खुश नहीं होने देगी अतः इस आदत को बदल के आप सुखी जीवन जी सकते हैं |
अचानक से शारीर में कमजोरी आ सकती है जिसके कारण आप परेशां हो सकते हैं | अपने खाने पीने में विशेष सावधानी रखें |
मकर राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
मकर राशी से शुक्र पंचम भाव में प्रवेश कर चुके है जिसके कारण आप अगर शेयर मार्किट या फिर सट्टा बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो लाभ कमा सकते हैं|
विद्यार्थियों के लिए ये समय विशेष लाभदायक रहेगा |
अगर आप प्रेमी की तलाश में है तो आपको प्राप्त होगा , जो लोग पहले से ही प्रेम सम्बन्ध बना रखा है, वे लोग यादगार पल बिता पायेंगे |
जो लोग काम काज की तलाश में है उनके लिए भी नए रास्ते खुलेंगे |
संतान पक्ष से खुश खबरी आपको आनंदित कर सकती है |
कुंभ राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
कुम्भ राशि से शुक्र का गोचर चोथे स्थान में हो चूका है जिसके कारण आपके जीवन में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, माता के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे | भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आप खुश रहेंगे | वाहन और भूमि खरीदने के योग भी बन सकते हैं |
धर्म के कार्यो में भी आप अपना समय बिता सकते हैं जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी |
परिवार के साथ भी आपका अच्छा समय व्यतीत होगा जिससे मन प्रसन्न होगा |
मीन राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण :
मीन राशि से शुक्र का गोचर तीसरे भाव में हो चूका है जिसके कारण परिवार के साथ आपका समय ज्यादा व्यतीत हो सकता है परन्तु आपको अपने स्वास्थ्य को लेके विशेष सावधानी बरतना होगी, थोड़ी सी असावधानी आपको परेशानी में डाल सकती है |
अनावश्यक यात्राओं पर आपको जाना पड़ सकता है जिसके कारण आप परेशां रह सकते हैं |
भाई बहनों के सहयोग से आपके रुके कराय पूरे हो सकते हैं जिससे मन प्रसन्न होगा |
अचानक से स्वास्थ्य हानि आपको परेशां कर सकती है अतः अच्छे लोगो के साथ रहे और अपनी दिनचर्या को शक्तिशाली बनाएं |
हमने देखा की शुक्र के वृषभ राशि में आने से 28 मई 2021 तक 12 राशी वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आ सकते हैं | जिनके कुंडली में शुक्र शुभ अवस्था में मौजूद है उनके लिए तो ये समय काफी अच्छा रहेगा परन्तु जिनके कुंडली में शुक्र अशुभ है उन्हें भी घबराने की जरुरत नहीं है , उनके जीवन में से भी संकट कम होंगे तो आनंद लीजिये जीवन का |
अगर आप जानना चाहते हैं की आपके कुंडली के अनुसार आपका आने वाला समय कैसा रहेगा वैदिक ज्योतिष अनुसार तो आप संपर्क कर सकते हैं ज्योतिष मार्गदर्शन के लिए |
- जानिए कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन |
- कैसे प्राप्त कर सकते हैं प्रेम जीवन में सफलता |
- कौन सा रत्न बदल सकता है भाग्य को |
- कैसे पायें सफलता ज्योतिष अनुसार |
Shukra rahenge vrishabh rashi me 28 may 2021 tak, Transit of Venus in Taurus Rashifal till 28 May 2021, kya asar hoga 12 rashiyo par vedic jyotish anusar.
Comments
Post a Comment