शुक्र का राशी परिवर्तन का १२ राशी वालो पर क्या असर होगा?, कब करेंगे शुक्र राशी परिवर्तन जुलाई 2021 में ?|
वैदिक ज्योतिष के हिसाब से शुक्र ग्रह का सम्बन्ध प्रेम से है, सुख से है, भौतिक सुख सुविधा से है इसीलिए शुक्र जब किसी को लाभ देते हैं तो उसके वारे न्यारे हो जाते हैं | शुक्र के आशीर्वाद से जातक को अच्छा प्रेमी मिलता है, अच्छा जीवन साथी मिलता है, सुख सुविधा के साधन मिलते हैं |
![]() |
shukra badlenge rashi 17 July 2021 ko |
आइये जानते हैं शुक्र कब अपनी राशि परिवर्तन करेंगे ?
17 जुलाई 2021 शनिवार को शुक्र अपने शत्रु राशी कर्क से निकल के सिंह राशी में प्रवेश करेंगे जो की फिर से शुक्र की शत्रु राशि है | इसका असर भी सभी राशी वालो पर पड़ेगा |
आइये जानते हैं की 12 राशी वालो पर शुक्र के राशी परिवर्तन का क्या असर होगा :
watch video here:मेष राशिफल :
मेष राशी वाले प्रेमियों के ऊपर शुक्र के राशी परिवतन का काफी ख़राब असर देखने को मिल सकता है | अपने प्रेमी के साथ आपके सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आपके बीच में आ सकता है |
विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने में परेशानी आ सकती है, गुस्सा बढ़ सकता है, डिप्रेशन आ सकता है |
काम काज में भी लाभ के लिए पहले से अधिक मेहनत करना होगा |
शुभता के लिए मेष राशी वालो को शिवलिंग पर इतर से अभिषेक करना चाहिए |
वृषभ राशिफल :
शुक्र वृषभ राशी का स्वामी है और फिर से शत्रु राशी में प्रवेश करेंगे जिसके कारण व्यक्तिगत सुखो में कमी ला सकता है | काम काज में भी अड़चने आ सकती है | किसी भी प्रकार के लड़ाई झगडे से अपने आपको दूर रखे| फेफड़े और ह्रदय सम्बन्धी परेशानी हो सकती है अतः ध्यान रखे |
शुभता के लिए वृषभ राशी वालो को सफ़ेद फूलो से माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए |
मिथुन राशिफल :
मिथुन राशी वालो के पराक्रम में कमी आ सकती है, बिना कारण के भाई बहनों से तनाव हो सकता है | माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता बढ़ सकती है | कार्यो में सफलता के लिए पहले से अधिक मेहनत करना होगी |
मिथुन राशी के प्रेमियों के लिए भी समय ठीक नहीं है, मन-मुटाव बढ़ सकता है, सम्बन्ध टूट सकते हैं |
शुभता के लिए मिथुन राशी वालो को दुर्गा मंदिर में इतर का दान करना चाहिए |
कर्क राशिफल :
कर्क राशी वालो को अकस्मात् कोई आर्थिक नुकसान हो सकता है, दोस्तों में और मनोरंजन में आप धन बर्बाद कर सकते हैं | पारिवारिक क्लेश के कारण मन परेशां रह सकता है |
रोग के कारण भी परेशां रह सकते हैं, कार्यो में अड्चानो के कारण डिप्रेशन में जा सकते हैं |
शुभता के लिए कर्क राशी वालो को दही से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए |
सिंह राशिफल :
शुक्र का प्रवेश सिंह राशी में ही होगा अतः आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा, आप भावनाओं में बहके नुकसान कर सकते हैं, गलत संगत में फंस सकते हैं | काम काज में काफी अड़चने आ सकती है, जीवन साथी के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं |
कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सही व्यक्ति से राय जरुर लीजिये |
शुभता के लिए सिंह राशी वालो को देवी मंदिर में सफ़ेद मिठाई का भोग लगा के बांटना चाहिए
कन्या राशिफल :
कन्या राशी वालो का खर्चा अकस्त्मात रूप से बढ़ सकता है, यात्राओं पर खर्च हो सकता है, स्वास्थ्य पर खर्चा हो सकता है | आपको अब काफी संभल के आगे बढ़ना होगा, गुप्त शत्रु भी परेशां कर सकते हैं| किसी को भी उधार देने से बचे अन्यथा वापस लेने में बहुत परेशानी आएगी |
परन्तु अपने प्रेमी से आपको भावनात्मक साथ मिलेगा जिससे आपका मनोबल बढेगा |
शुभता के लिए कन्या राशी वालो को मंदिर में कपूर कर दान करना चाहिए |
तुला राशिफल :
तुला राशी वालो को अपनी आय को बढाने के लिए काफी मेहनत करना होगा, आपकी अधूरी इच्छाएं आपको परेशां करेंगी | गलत लोग आपको अपनो को लेके ग़लतफ़हमी पैदा कर सकते हैं |
तुला राशी के प्रेमियों के लिए भी समय ठीक नहीं रहेगा अतः व्यवहार करते समय सावधानी रखे |
शुभता के लिए तुला राशी वालो को पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए |
वृश्चिक राशिफल :
वृश्चिक राशी वालो के व्यक्तिगत जीवन और काम काजी जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है | अपने मान प्रतिष्ठा को बचाने के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करना होगा | अनावश्यक जवाबदारी आपको परेशां करेंगी |
शुभता के लिए वृश्चिक राशी वालो को देवी मंदिर में मीठा बाँटना चाहिए |
धनु राशिफल :
धनु राशी वालो को अपनी मेहनत पर ही भरोसा रखना होगा, भाग्य का साथ कम मिलेगा जिससे संघर्ष बढ़ जायेगा | गलत संगती से आपको नुकसान हो सकता है | किसी प्रकार का डर आपको परेशां कर सकता है |
धनु राशी के प्रेमियों को भी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है |
शुभता के लिए आपको छोटी कन्याओं का पूजन करना चाहिए, उन्हें वस्त्र, भोजन आदि करा के खुश करे |
मकर राशिफल :
मकर राशि वालो को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा अब | स्वास्थ्य को लेके खर्चा बढ़ सकता है | गुप्तांगो में कमजोरी महसूस हो सकता है | जीवन में आकस्मिक रूप से घटनाएं परेशां कर सकती है आपको |
शुभता के लिए मकर राशी वालो को देवी मंदिर में इत्र और मीठा बांटना चाहिए |
कुम्भ राशिफल :
कुम्भ राशी वालो को धोखा मिल सकता है किसी करीबी से अतः सावधानी रखे | जीवन साथी के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकता है या फिर उनके स्वास्थ्य को लेके चिंता बढ़ सकती है |
शत्रु परेशां कर सकते हैं, किसी को उधार देने पे डूब सकता है |
शुभता के लिए कुम्भ राशी वालो को शुक्रवार को देवी मंदिर में नारियल भेंट करना चाहिए |
मीन राशिफल :
मीन राशी वालो के जीवन में आकस्मिक खर्चे परेशां कर सकते हैं | कर्जा बढ़ सकता है, कानूनी कार्यवाही में फंस सकते हैं | मीन राशी वालो को शुक्र के राशी परिवर्तन के बाद लोगो से व्यव्हार करते समय सावधानी रखना होगा , निर्णय लेने से पहले आपको विशेष सावधानी रखना होगा, किसी पे अँधा विश्वास ना करे |
शुभता के लिए अपने इष्ट मन्त्र का जप ज्यादा से ज्यादा करे और माता लक्ष्मी के किसी मन्त्र का जप करे |
तो हमने देखा की 17 जुलाई 2021, शनिवार को जब शुक्र राशि परिवर्तन करके सिंह राशी में प्रवेश करेंगे तो उसका क्या असर होगा लोगो के जीवन में |
अगले लेख में हम जानेंगे मंगल के राशी परिवर्तन का असर क्या होगा |
अगर आप जानना चाहते हैं की आपके कुंडली के अनुसार आपके जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं तो आप संपर्क कर सकते हैं |
- जानिए कब होगा विवाह ?
- करियर में कैसे आगे बढ़ सकते हैं ?
- प्रेम जीवन कैसा रहेगा कुंडली अनुसार ?
- आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
- कौन सा रत्न जगायेगा भाग्य ? आदि |
शुक्र का राशी परिवर्तन का १२ राशी वालो पर क्या असर होगा?, transit of venus in leo predictions, कब करेंगे शुक्र राशी परिवर्तन जुलाई 2021 में ?|
Comments
Post a Comment