सूर्य का मिथुन राशी में गोचर का राशिफल, sun transit in Gemini predictions/rashifal, मिथुन संक्रांति से क्या होगा.
![]() |
Surya Mithun Rashi Mai 15 June 2021 Se |
ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशी में प्रवेश करेंगे 15 जून 2021 को| पिछले एक महीने से सूर्य अपने शत्रु राशि वृषभ में है जिसके कारण कई जातको को बहुत परेशानी हुई है परन्तु अब जब ये अपने शत्रु राशि से निकल के मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तो बहुत से लोगो को काफी रहत मिलेगी |
आइये जानते हैं कब और कितने बजे सूर्य का गोचर होगा मिथुन राशी में :
15 जून 2021, दिन मंगलवार को करीब सुबह 5:50 बजे सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशी में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई की शाम तक रहेंगे |
कुछ राशी वालो के लिए ये गोचर बहुत शुभ रहेगा वहीँ कुछ के लिए संघर्ष भी पैदा करेगा |
आइये जनते हैं 12 राशी वालो पर सूर्य के मिथुन राशि में आने का फल :
Watch video here:मेष राशी :
मेष राशि से तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा जिससे यात्रा के योग बनेंगे, पराक्रम बढेगा, भाई बहनों के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे | मेष राशी वालो के प्रेम जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही हो तो वो अब सुलझेगा | विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा |
जीवन साथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा | पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होने के योग मजबूत होंगे |
वृषभ राशि :
वृषभ राशि से दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा जिसके कारण वृषभ राशि वालो को काफी लाभ देखने को मिलेगा, अगर पिछले कुछ समय से आप पारेषण है तो अब आपकी परेशानी का हल निकलेगा, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, आप अपने वाणी के कारण अपने कार्य क्षेत्र में नया पद प्राप्त कर पायेंगे |
वृषभ राशि के प्रेम जीवन में भी काफी अच्छे परिवर्तन देखने को मिलेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा |
विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा |
परन्तु जीवन साथी के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आपको परेशां कर सकता है | इसी के साथ आपको ये भी ध्यान रखना है की आप किसी पे भी अँधा विश्वास ना करे अन्यथा धोखा हो सकता है |
मिथुन राशि :
मिथुन राशी में ही सूर्य प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके अहंकार में वृद्धि करेगा, यात्राओं के योग बनेंगे, काम काज के सिलसिले में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे |
पिता के स्वास्थ्य को लेके चिंता परेशां कर सकती है साथ ही उच्च अधिकारियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरते |
मिथुन राशी के प्रेमियों के लिए समय शुभ रहेगा और आप अपने साथी के साथ अच्छा समय गुजार पायेंगे |
विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय रहेगा |
कर्क राशी :
कर्क राशि से बारहवें भाव में सूर्य का गोचर यात्राओं के योग बनाएगा और आपके अन्दर रचनात्मकता को भी बढ़ाएगा |
आप भावनात्मक होक जायदा निर्णय लेंगे जो की आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है |
कर्क राशी के प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा, अनावश्यक लड़ाई झगडे हो सकते हैं अतः सावधानी रखे |
अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो अब आपको सावधान रहने की आवश्यकता है |
सिंह राशी :
सिंह राशी से ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए आय के स्त्रोत खोलेगा | अगर लम्बे समय से आप किसी कार्य को करना चाहते हैं तो अब आप वो पूरा कर पायेंगे | अपने कार्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि आपको प्रसन्नता देगी |
सिंह राशि के प्रमियो के लिए भी समय अच्छा रहेगा, आप यादगार समय बिता पायेंगे अपने प्रेमी के साथ |
विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा |
कन्या राशी :
कन्या राशी से दसवें भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छा है, आपके काम काज में बढ़ोतरी होगी, साथ ही मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी,नई जिम्मेदारियां आपकी व्यस्तता बढ़ा देगी परन्तु अपनी रचनात्मकता से आप हर कार्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे |
कन्या राशी के प्रेमियों के लिए समय संघरमय रहेगा, अपने प्रेमी से सावधानी से व्यवहार करे |
स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहे, लापरवाही ना करे |
तुला राशी :
तुला राशी से नवे भाव में सूर्य का गोचर आपको धार्मिक कार्यो से जोड़ेगा | आप सामाजिक कार्यो में जायदा रूचि ले सकते हैं |
अपने स्वास्थ्य को लेके आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है |
अपने कार्य क्षेत्र में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन परेशां रह सकता है |
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशी से अष्टम भाव में सूर्य का गोचर आपको परेशां कर सकता है, पेट से सम्बंधित परेशानी बढ़ सकती है |
पिता के स्वास्थ्य को लेके परेशां हो सकते हैं, उच्च अधिकारियो से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं | किसी से अन्वाश्यक बहस में ना पड़े अन्यथा उलझ सकते हैं |
धनु राशि :
धनु राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर आपके जीवन साथी के साथ संबंधो में खटास ला सकता है, अहंकार टकराने से दूरियां बढ़ सकती है |
धनु राशि के प्रेमियों के लिए भी समय ठीक नहीं रहेगा |
अगर आप शेयर बाजार, सट्टा बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको बहुत सावधानी रखना होगी अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है |
मकर राशी :
मकर राशि से छठे भाव में सूर्य का गोचर आपके रुके धन को दिलवा सकता है, शत्रु पराजित होंगे, कामकाज बढेगा परन्तु वैवाहिक जीवन में उथल पुथल कर सकता है, जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता बढ़ सकती है, गलतफहमियो के कारण दूरियां बढ़ सकती है |
कुम्भ राशी :
कुम्भ राशी से पंचम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए काफी शुभ समाचार लायेगा, आपके प्रेम जीवन में काफी अच्छे बदलाव होंगे, विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहेगा, जो लोग विवाह के लिये साथी ढूंढ रहे हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है |
अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है |
मीन राशी :
मीन राशी से चौथे भाव में सूर्य का गोचर आपको काम काज में बहुत व्यस्त कर सकता है, आप परिवार में कम समय दे पायेंगे| व्यापार, काम काज के सिलसिले में आपको बहुत घूमना पड़ सकता है |
मीन राशि के प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा अतः सावधान रहे |
अगर आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार से जुड़े हैं तो भी सावधान रहे |
तो इस प्रकार हमने देखा की 15 जून 2021, मंगलवार को जब सूर्य मिथुन राशी में प्रवेश करेंगे तो 12 राशी वालो के जीवन में क्या क्या बदलाव देखने को मिल सकता है |
अगर आप जानना चाहते हैं की आपकी कुंडली के अनुसार आपके जीवन में क्या होने वाला है तो ज्योतिष से संपर्क कर सकते हैं |
- जानिए कब मिलेगी कामयाबी ?
- कब होगा विवाह ज्योतिष अनुसार ?
- संतान का भाग्य कैसा है ?
- प्रेम जीवन कैसा रहेगा |
- कौन सी पूजा दूर करेगा बाधाओं को ?
- कौन सा रत्न भाग्य जगायेगा ?
सूर्य का मिथुन राशी में गोचर का राशिफल, sun transit in Gemini predictions/rashifal, मिथुन संक्रांति से क्या होगा.
Comments
Post a Comment