Mangal ka rashi parivartan kab hoga, क्या असर होगा मंगल के मेष राशि में गोचर का, किन राशि वालो को मिलेगा लाभ, जानिए राशिफल/भविष्यवाणी | मंगल ग्रह शक्ति का प्रतिक है, जूनून से सम्बन्ध रखता है, भूमि का कारक ग्रह है | जब भी मंगल ग्रह अपनी राशि बदलते हैं तो मौसम में, लोगो के जीवन में, राजनीति में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं | 27 जून २०२२ सोमवार को सुबह लगभग 5:39 बजे मंगल मीन राशि से निकलके मेष राशि में गोचर करेंगे जो की मंगल की स्व राशि है परन्तु यहाँ पे पहले से ही राहू विराजमान है जिसके कारण मंगल और राहू की युति होगी और अंगारक योग का निर्माण होगा | ये युति 10 अगस्त 2022 बुधवार को रात्रि 9:43 बजे तक बना रहेगा | अंगारक योग दुर्घटनाओं, आपदाओं, बिमारी आदि को बढ़ा सकता है अतः मंगल के राशि परिवर्तन के कुछ शुभ और कुछ अशुभ परिणाम हमे देखने को मिलेंगे | Mangal aur rahu ki yuti hogi 27 june 2022 ko आइये जानते हैं की मंगल के मेष राशि में गोचर से क्या क्या असर देखने को मिलेगा ? तूफानी बारिश, भूकंप, आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है | देश और दुनिया में उपद्रव और अशांति
Upcoming panchang and rashifal, 19 to 25 june 2022 predictions, किन राशी वालो का भाग्य चमकेगा इस सप्ताह, साप्ताहिक राशिफल, जानिए कौन से महत्त्वपूर्ण दिन मिलेंगे आने वाले सप्ताह में |
इस सप्ताह 3सर्वार्थ सिद्धि के योग मिलेंगे जब हम महत्त्वपूर्ण काम कर सकते हैं :
- 21 जून को 10:04 दिन से रात्रि अंत तक सर्वार्थ सिद्धि का योग रहेगा |
- 23 जून को सूर्योदय से २४ जून को 11 बजे दिन तक सर्वार्थ सिद्धि का योग रहेगा |
![]() |
aanewale saptah ka panchang aur rashifal |
आइये अब जानते हैं की आने वाले सप्ताह में कौन कौन से महत्त्वपूर्ण दिन मिलेंगे हमे :
- पंचक 18 को रात्रि 12:13 से शुरू होगा और २३ को दिन में 10:12 पे ख़त्म होगा |
- शीतला अष्टमी २१ जून मंगलवार को है |
- योगिनी एकादशी २४ जून शुक्रवार को है |
आइये अब जान लेते हैं किन राशि वालो के जीवन में ज्यादा बदलाव नजर आ सकता है 19 से 25 june, 2022 के बीच : :
सप्ताह के शुरुआत में अर्थात 19 और 20 जून को :
सप्ताह के शुरुआत में अर्थात 19 और 20 को कुम्भ और सिंह राशि के लोगो को ज्यादा बदलाव जीवन में महसूस होगा | कुम्भ राशि के लोगो को भूमि लाभ के योग बनते हैं परन्तु किसी न किसी विषय को लेके मन में दुविधा बनी रह सकती है | आय बढ़ने के योग बनेंगे साथ ही अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी | पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रहना पड़ सकता है |विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा |
सिंह राशि वालो को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की जीवन साथी और करीबी लोगो से बहस ना करे अन्यथा परेशां होना पड़ सकता है | सिंह राशि के जो लोग प्रेमी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिल सकती है | अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो अब आप शादी के लिए उन्हें प्रोपोज कर सकते हैं | आपको अपने भाग्य की बजाय कर्म पर भरोसा करना चाहिए अब |
21 और 22 जून को:
21 और 22 जून को मीन और कन्या राशि के लोगो को काफी बदलाव महसूस हो सकता है जीवन में | मीन राशि के लोगो की अधूरी इच्छाएं पुरीं होंगी नया वाहन और भूमि खरीदने के योग मजबूत होंगे परिवार में किसी उत्सव में शामिल होने का मौका मिल सकता है या फिर परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है | स्वास्थ्य में अचानक से बदलाव महसूस हो सकता है अतः ध्यान रखे |
कन्या राशि के लोगो के संपर्क बढ़ेंगे, व्यापार बढेगा, मुनाफा बढेगा, किसी के सहयोग से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं | भाग्य का साथ मिलेगा जिससे रुके काम पुरे होंगे परन्तु अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे |जो लोग विवाह करना चाहते हैं उन्हें सफलता मिलने के योग मजबूत होंगे |
सप्ताह के अंत में अर्थात 23 और 24 जून को :
23 और 24 जून को मेष और तुला राशि के लोगो को ज्यादा बदलाव महसूस होगा |मेष राशि के लोग किसी न किसी विषय को लेके परेशान रह सकते हैं | जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करते हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रैह्गा | भूमि में निवेश करने के योग भी बनेंगे लम्बे समय के लिए | इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं |
तुला राशि के लोगो को अचानक से कोई बड़ा लाभ हो सकता है, रुका धन प्राप्त हो सकता है, किसी यात्रा पर अचानक से जाना पड़ सकता है | जो लोग किसी प्रकार का शोध कार्य करते हैं उन्हें काफी लाभ होने के योग बनेंगे |
तो हमने जाना की आने वाले सप्ताह अर्थात 19 से 25 june 2022 के बीच किन किन राशि वालो के जीवन में ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है, कितने महत्त्वपूर्ण योग हमे मिलेंगे और कौन कौन से महत्त्वपूर्ण दिन हमे मिलेंगे |
अगर आप अपनी कुंडली दिखवाना चाहते हैं,नया साल कैसे होगा ये जानना चाहते हैं, ज्योतिषीय मार्गदर्शन चाहते हैं तो संपर्क कर सकते हैं |
जानिए अपने विवाह के बारे में, लव लाइफ के बारे में, नौकरी के बारे में, कुंडली के दोषों को दूर करने के उपाय, भाग्यशाली रत्न के बारे में आदि |
Upcoming panchang and rashifal, 19 to 25 june 2022 predictions, किन राशी वालो का भाग्य चमकेगा इस सप्ताह, साप्ताहिक राशिफल, जानिए कौन से महत्त्वपूर्ण दिन मिलेंगे आने वाले सप्ताह में |
Comments
Post a Comment