Shukra kab karenge dhanu rashi mai gochar December 2021 mai, शुक्र के धनु राशि में प्रवेश का राशिफल | shukra ka rashi parivartan ka 12 rashiyo par kya prabhav hoga|
वैदिक ज्योतिष के हिसाब से शुक्र 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को सुबह 9:37 मिनट पे धनु राशि में प्रवेश करेंगे, धनु राशि का शुक्र शुभ का होता है परन्तु सूर्य के साथ आने से ये अस्त हो जाएगा जिसके कारण जातको को मिला जुला असर दिखेगा जीवन में | शुक्र ग्रह का सम्बन्ध विलासिता, ऐशो आराम, प्रेम, भौतिक सुख सुविधा, वीर्य शक्ति, सुन्दरता आदि से है | इसी कारण शुक्र का राशि परिवरतन बहुत ही मायने रखता है | ज्योतिष प्रेमियों की निगाह शुक्र की चाल पे हमेशा बनी रहती है |
![]() |
shukra ka dhanu rashi me gochar ka rashifal |
30 दिसम्बर 2021 को जब शुक्र राशि परिवर्तन करके धनु राशि में आयेंगे तो यहाँ पे सूर्य के साथ युति होगी, वैसे तो शुक्र धनु राशि में शुभ के होते हैं परन्तु सूर्य के साथ युति होने से ये अस्त हो जायेंगे और ये कमजोर हो जायेंगे अतः इसका बहुत असर लोगो के जीवन में देखने को मिलेगा |
Read in english about when venus will transit in sagittarius and predictions
आइये जानते हैं १२ राशी वालो के जीवन में क्या क्या परिवर्तन ला सकता है शुक्र का धनु में प्रवेश :
watch video here:मेष राशिफल :
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से मेष राशि वालो का अपने जीवन साथी से मन मुटाव बढ़ सकता है, अगर आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो ग़लतफ़हमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं | पारिवारिक क्लेश के कारण समस्या बन सकती है | विपरीत लिंग से आपको धोखा मिल सकता है अतः अनजाने सम्बन्ध बनाने से बचे और अपने जीवन साथी और प्रेमी के साथ ईमानदार रहे | गलत सांगत से बचे अन्यथा परेशां हो सकते हैं | हो सके तो अपने जीवन साथी और प्रेमी को कुछ ना कुछ उपहार दे, इससे लाभ होगा |14 जनवरी के बाद आपको शुभ परिणाम मिलेंगे |
वृषभ राशिफल :
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से वृषभ राशि वालो को अकस्मात् यात्रा पर जाना पड़ सकता है, स्वास्थ्य की समस्या आपको परेशां कर सकती है , लोगो से बिना बात के बहस हो सकती है साथ ही अनावश्यक खर्चा बढ़ सकता है | किसी को उधार देने से बचे अन्यथा वापस मिलने में परेशानी आ सकती है | गुप्तांगो में कमजोरी महसूस हो सकती है अतः ध्यान रखे, अच्छा और ताजा खाएं, समय समय पर पूरे शरीर की मालिश करे | 14 जनवरी 2022 के बाद आपको शुभ परिणाम मिलेंगे |
शुभता के लिए किसी माता के मंदिर में कपूर का दान करे |
मिथुन राशिफल:
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से मिथुन राशि वाले लोगो के संपर्क बहुत बढ़ेंगे परन्तु गलत संगत के कारण किसी परेशानी में फंसने के योग भी बनेंगे अतः सोच समझकर ही दोस्ती करे | आपके विवाह के योग भी बनेंगे परन्तु जल्दी बाजी में निर्णय ना ले अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा | जीवन साथी और दोस्तों के साथ बहुत खर्चा हो सकता है अतः ध्यान रखे | अगर आप शेयर बाजार से सम्बंधित काम करते हैं तो सावधान रहे, नुकसान हो सकता है | 14 जनवरी 2022 के बाद आपको शुभ परिणाम मिलेंगे |
शुभता के लिए किसी माता मंदिर में सफ़ेद फूल से माता की पूजा करे |
कर्क राशिफल :
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से कर्क राशि वाले लोगो को करीबी लोगो से धोखा मिलने के योग बनेंगे अतः सावधान रहे और अपने कार्यो की गोपनीयता बना के रखे | बड़े भाई और बहन से ग़लतफ़हमी का दौर शुरू हो सकता है अतः ध्यान रखे | अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपको अब पहले से ज्यादा मेहनत करना पड़ेगी | परन्तु घबराने की जरुरत नहीं है, 14 जनवरी 2022 के बाद आपको शुभ परिणाम मिलेंगे |
सिंह राशिफल:
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से सिंह राशि वाले विद्यार्थियों को परेशानी आ सकती है २ हफ्ते के लिए, प्रेमियों को भी मन मुटाव का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग शेयर बाजार में काम करते हैं, उन्हें भी सावधानी से काम करने की जरुरत रहेगी | काम काज में अनावश्यक दबाव महसूस हो सकता है , अधिकारी वर्ग से मन मुटाव बढ़ सकता है अतः ध्यान रखे| 2 हफ्ते बाद सबकुछ फिर से बदल जायेगा और जीवन में सुख बढ़ने लगेगा |
कन्या राशिफल:
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से कन्या राशि वाले लोगो के घर के सुखो में कमी महसूस हो सकती है, माता के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है, वाहन और घर के मरम्मत में धन खर्च हो सकता है | काम काज में अधिक जिम्मेदारियां आपको परेशां कर सकती हैं |
शुभता के लिए दुर्गा माता के मंदिर में दीपक जलाइये |
तुला राशिफल :
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से तुला वालो को परिवारक सुखो में कमी महसूस हो सकती है, नहीं चाहते हुए भी किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, अचानक से कोई बहुत बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है जिससे मासिक बजट बिगड़ सकता है | परन्तु जीवन साथी के साथ मिलने से मनोबल बढेगा और किसी के सहयोग से आप अपनी समस्याओं से बाहर भी आ जायेंगे |
शुभता के लिए सफ़ेद वस्त्र ज्यादा से ज्यादा धारण करे |
वृश्चिक राशिफल:
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से वृश्चिक राशि वालो के विवाह के योग मजबूत होंगे साथ ही अनावश्यक बहस भी हो सकती है | जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेके चिंता हो सकती है | किसी करीबी के दुर्व्यवहार के कारण मन दुखी हो सकता है | व्यापारियों को पहले से अधिक मेहनत करना होगी मुनाफा बढाने के लिए परन्तु ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है क्यूंकि 14 जनवरी के बाद आपको सभी तरफ से शुभ परिणाम मिलेंगे |
धनु राशिफल :
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से आने वाले 2 हफ्तों के लिए आपको थोडा परेशानी का सामना करना पड़ सकता ही जैसे आपका मन विचलित हो सकता है, सही निर्णय लेने में आपको दिक्कत आ सकती है, किसी को धन दिया हो तो वापस लेने में आपको परेशानी हो सकती है, कोई रोग आपको परेशान कर सकता है, काम-वासना परेशां कर सकती है |
शुभता के लिए अच्छे लोगो के सांगत में रहिये और प्रेरक लोगो को सुनिए |
मकर राशिफल:
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से मकर राशि वाले लोगो के खर्चे बढ़ सकते हैं प्रेमी के उपर, संतान पे या मनोरंजन पे| नया वाहन या भूमि खरीदने के योग भी मजबूत होंगे परन्तु 14 जनवरी 2022 तक आपको कोई निवेश नहीं करना चाहिए | अपने प्रेमी के व्यवहार में अनावश्यक बदलाव आपको परेशां कर सकता है परन्तु विचलित मत होइएगा, कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा | हो सकता है काम में भी आपका मन ना लगे जिसके कारण अधिकारी से मन मुटाव हो जाए अतः ध्यान रखे |
कुम्भ राशिफल :
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से कुम्भ राशि वाले लोगो के आय के स्त्रोत तो बढ़ेंगे परन्तु कोई ना कोई बाधा भी साथ में बनी रह सकती है, अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी | माता के स्वास्थ्य को लेके परेशानी हो सकती है, परन्तु जीवन साथी का साथ आपको मिलेगा, किसी ना किसी के सहयोग से आप तरक्की करेंगे और आपकी मनोकानाये पूरी होंगी |
मीन राशिफल :
30 दिसम्बर 2021, गुरुवार को शुक्र के धनु राशि में गोचर से मीन राशि को अपने काम काज के जगह में कुछ लोगो के मन मुटाव का सामना करना पड़ सकता है | अनावश्यक काम का दबाव आपको परेशां कर सकता है | पारिवारिक विवाद के कारण भी आप व्यथित हो सकते हैं | किसी ना किसी यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे जिससे खर्चे बढ़ेंगे | जीवन में बहुत कुछ बदलाव अचानक से होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा अतः हर घटना के लिए अपने आपको तैयार रखे |
तो इस प्रकार हमने देखा की 30 दिसम्बर 2021, गुरुवार 2021 को शुक्र के धनु राशि में गोचर से १२ राशी वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आ सकता है |
अगर आप अपनी कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं अपने प्रेम जीवन के बारे में, विवाह के बारे में, काम काज के बारे में, अपने लिए शुभ रत्न के बारे में आदि तो आप संपर्क करे |
Shukra kab karenge dhanu rashi mai gochar December 2021 mai, शुक्र के धनु राशि में प्रवेश का राशिफल | shukra ka rashiparivartan ka 12 rashiyo par kya prabhav hoga.
Comments
Post a Comment