Budh vrishabh raashi me kab maargi honge, क्या असर होगा 12 राशियों पर बुध के मार्गी होने पर, rashifal in hindi jyotish |
4 जून 2022 को बुध ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो जायेंगे जिसके कारण 12 राशि वालो को काफी शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे| बुध २ जुलाई 2022 तक वृषभ राशि में रहेंगे | Budh का सम्बन्ध बातचित की कला से है, विद्वता से है, व्यापार से है, कला कौशल, नई चीजों के बारे में सीखने की ईच्छा आदि से है |
![]() |
Budh vrishabh rashi mai margi honge |
Read in english about predictions of mercury transit in Taurus
आईये जानते हैं की बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आएगा ?
- मेष राशिफल : बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से मेष राशि के लोगो को धन लाभ होगा, परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, लोगो से मन मुटाव दूर होगा, व्यापारियों का लाभ बढेगा |
- वृषभ राशिफल : बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से आपके रुके काम बनेंगे, पारिवारिक खुशिया बढेंगी, जीवन को लेके नई नीतियाँ आप बना पायेंगे| छोटे छोटे निवेश के लिए भी आप आगे बढ़ेंगे |
- मिथुन राशिफल : बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से मिथुन राशि वालो के अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे, दोस्तों के साथ, मनोरंजन में, खाने पीने में बहुत ज्यादा धन खर्च हो सकता है | जुए सट्टे में धन हानि हो सकती है | watch video:
- कर्क राशिफल: बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से कर्क राशि के लोगो की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, आय के स्त्रोत खुलेंगे, व्यापारियों का व्यापार बढेगा, नौकरी वालो की तरक्की हो सकती है, व्यस्तता बहुत बढ़ जायेगी |
- सिंह राशिफल : बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से सिंह राशि के लोगो को नई जिम्मेदारियों को निभाने का मौका मिलेगा जिसके कारण व्यस्तता बहुत बढ़ जायेगी | मान सम्मान मिलेगा समाज में, परिवार में, कामकाज के स्थान पे |
- कन्या राशिफल : बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से कन्या राशि के लोगो के रुके काम पूरे होंगे, अगर किसी प्रकार के कानूनी मामलो में फंसे है तो निकल पायेंगे, मनोरंजन के लिए यात्राओं पर जा सकते हैं | सुखो में वृद्धि के योग बनेंगे |
- तुला राशिफल : बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से तुला राशि के लोगो को स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानी हो सकती है , अचानक से जीवन में काफी बदलाव हो सकते हैं, जो लोग किसी प्रकार के शोध कार्य से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा |
- वृश्चिक राशिफल: बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से वृश्चिक राशि के लोगो को काफी फायदा होगा, आपके संपर्क बढ़ेंगे, व्यापार बढेगा, जो लोग विवाह के इच्छुक है उनकी इच्छाएं पूरी होंगी |
- धनु राशिफल: बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से धनु राशि वालो को रुका धन प्राप्त हो सकता है, शत्रु कमजोर होंगे परन्तु काम वासना काफी बढ़ जायेगी जिसपे अगर काबू नहीं किया तो काफी नुकसान हो सकता है |
- मकर राशिफल : बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा, जो लोग सट्टा बाजार और शेयर बाजार में काम करते हैं उन्हें लाभ मिलेगा| प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा | संतान की इच्छाओं को पूरा करने में खर्चा बढ़ सकता है |
- कुम्भ राशिफल: बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से कुम्भ राशि के लोगो को रक्तचाप से सम्बन्धी परेशानी हो सकती है | परिवार में कलह हो सकता है | नए वाहन खरीदने के योग मजबूत होंगे |
- मीन राशिफल : बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से मीन राशि के लोगो का पराक्रम बढेगा, छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, परिवार के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे|
तो इस प्रकार हमने देखा की 4 जून २०२२ को बुध के वृषभ राशि में मार्गी होने से 12 राशि वालो के जीवन में क्या परिवर्तन आ सकता है |
सभी खुश रहे, स्वस्थ रहे, मस्त रहे यही शुभ कामनाएं |
पढ़िए कमजोर बुध का प्रभाव
जानिए आपकी कुंडली के अनुसार की आपके जीवन में क्या असर होगा, कुंडल में ग्रहों की स्थिति कैसी है, विवाह कब होगा, वैवाहिक जीवन कैसा होगा, प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी की नहीं, कौन सा रत्न धारण करना चाहिए आदि |
Budh vrishabh raashi me kab maargi honge, क्या असर होगा 12 राशियों पर बुध के मार्गी होने पर, rashifal in hindi jyotish |
Comments
Post a Comment