Shukra ka mithun raashi mai gochar kab hoga, शुक्र का राशि परिवर्तन जुलाई २०२२ में, क्या असर होगा शुक्र के मिथुन राशि में गोचर का ?, लव राशिफल |
सौर मंडल में शुक्र सबसे चमकीला ग्रह है और वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र का शक्तिशाली होना जीवन में सुख सुविधाओं को बढ़ाता है इसी कारण शुक्र के राशि परिवर्तन पर ज्योतिष प्रेमियों की निगाह रहती है | शुक्र ग्रह का सम्बन्ध सुख सुविधाओं से है, प्रेम जीवन से है, रोमांस से है, सम्मोहनकारी व्यक्तित्त्व से है, सुन्दरता है आदि इसीलिए कुंडली में शुक्र की स्थिति को जानना जरुरी होता है | ये भी देखा गया है की गोचर कुंडली में शुक्र जैसे जैसे राशि परिवर्तन करता है वैसे वैसे लोगो के जीवन में वातावरण में भी बदलाव देखे जाते हैं |
13 जुलाई २०२२, दिन बुधवार को शुक्र सुबह 10:41 बजे अपने राशि वृषभ से निकल के अपने मित्र राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे जिसका असर हमे लोगो के जीवन में और वातावरण में दिखाई देगा |
![]() |
shukra ka mithun raashi me gochar kab hoga |
आइये जानते हैं शुक्र के मिथुन राशि में गोचर का राशिफल :
- मेष राशि - शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मेष राशि के लोगो के पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ाएगा, अपने परिवार के साथ आप कहीं घुमने जा सकते हैं | आपके रुके काम पुरे होंगे, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढेगा |
लव राशिफल : अगर मेष राशि के लव लाइफ की बात करें तो शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश करने से आपके प्रेम को स्थिरता मिलेगी अर्थात आप अपने प्रेमी के साथ विवाह बंधन में बंधने के बारे में सोचेंगे | आपको बस अपने प्रेमी के साथ किसी भी प्रकार के बहस से बचना होगा संबंधो की प्रगाढ़ता बनाए रखने के लिए | - वृषभ राशि: शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से वृषभ राशि के लोगो की आकर्षण शक्ति बढ़ेगी, आपके बोली का प्रभाव बढेगा | जो वक्ता है, अध्यापन का कार्य करते हैं, मार्केटिंग में हैं उन्हें काफी लाभ मिलेगा |
लव राशिफल : अगर वृषभ राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपन प्रेमी के साथ बहुत ही मजेदार पल बिता सकते हैं | आप हर पल का आनंद लेने के लिए भरसक प्रयास करेंगे | जो लोग किसी साथी को चाहते हैं वो अब इजहार कर सकते हैं | - मिथुन राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से आपके जीवन में काफी अछे बदलाव होंगे, आप पहले अधिक खुश रहने लगेंगे, आपको अपने जीवन साथी, दोस्तों का साथ मिलेगा| रुके काम पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न होगा| आप अपने जीवन में सुख सुविधाओं को बढाने में ज्यादा खर्चा कर सकते हैं |
लव राशिफल : अगर मिथुन राशि के लव लाइफ की बात करें तो आप अपने प्रेमी के सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं, जो लोग विवाहित हैं वे अपने साथी के साथ मस्त समय गुजारेंगे | आपका प्रेम नई उंचाइयो को छुएगा | - कर्क राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कर्क राशि के लोग नए वाहन और अन्य सुख सुविधाओं को बढाने में ज्यादा खर्चा कर सकते हैं | मनोरंजन के लिए आप लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं |
लव राशिफल : अगर कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपके अन्दर अपने साथी के साथ समय बिताने को लेके उग्रता देखने को मिल सकती है जिससे संबंधो में दूरियां बढ़ सकती है अतः ध्यान रखे | - सिंह राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होने का समय शुरू होगा | जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मिलेगी, जो लोग कोई व्यापर शुरू करना चाहते हैं उनके रास्ते खुलेंगे | बड़े भाई और बहन की सहायता से कोई रुका काम पूरा होगा |
लव राशिफल : अगर सिंह राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपने प्रेमी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं | जो लोग किसी साथी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिल सकती है | आपको अचानक से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है व्यक्तिगत जीवन को लेके | - कन्या राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से कन्या राशि के लोगो को नई जिम्मेदारियों से गुजरना पड़ सकता है | अत्यधिक व्यस्तता बढ़ने के कारण परिवार में कम समय दे पायेंगे | अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा |
लव राशिफल : अगर कन्या राशि के लव लाइफ की बात करें तो आपको अपने प्रेमी के साथ मतभेद हो सकते हैं, गलत फहमियो के कारण अतः ध्यान रखें | जो लोग विवाह के लिए साथी ढून्ढ रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा | - तुला राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से तुला राशि के लोगो के लिए नए रास्ते खुलेंगे जीवन में आगे बढ़ने के लिए | रुके काम पुरे होंगे, नए लोगो से परिचय बढेगा | किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं |
लव राशिफल : अगर तुला राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपके जीवन में कोई नया साथी प्रवेश कर सकत है, जो लोग पहले से ही प्रेम में हैं उनके रिश्तो में खटास आ सकती है अतः ध्यान रखें | - वृश्चिक राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से आपके यात्राओं का दौर शुरू हो सकत है | जीवन में अचानक से बड़े बदलाव हो सकते हैं जैसे नौकरी में बदलाव हो सकता है, व्यपार में काफी उतार चढाओ हो सकते हैं |
लव राशिफल : अगर वृश्चिक राशी के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको अपने साथी की सहायता से काफी लाभ हो सकता है | जो लोग किसी प्रेमी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिल सकती है | - धनु राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से आपके संपर्क बढ़ेंगे नए लोगो से | दोस्तों, परिवार के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा | किसी के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें सावधान रहने की जरुरत है |
लव राशिफल : अगर धनु राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपको सावधानी रखना होगी, तकरार हो सकते हैं | जो प्रेमी विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा होगा | - मकर राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे, रुका धन प्राप्त होने के योग मजबूत होंगे परन्तु अपने क्रोध पे काबू रखें, अपनी भावनाओं पे काबू रखे, जल्द बाजी में कोई निर्णय न ले |
लव राशिफल : अगर मकर राशि के लव लाइफ के बारे में बात करें तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा, अपने साथी के साथ अच्छा समय गुजार पायेंगे, जो लोग किसी साथी की तलाश मे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है | - कुम्भ राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से आपके जीवन में पुराने लोगो से मिलने के योग बनेंगे, संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है | जो लोग शेयर बाजार या सट्टा बाजार में काम करते हैं उन्हें बड़ा लाभ मिल सकता है |
लव राशिफल : अगर कुम्भ राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा, अपने साथी के साथ यादगार पल बिता पायेंगे, जो लोग प्रेमी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिलने के योग मजबूत होंगे | - मीन राशिफल : शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से मीन राशि वाले अगर लम्बे समय से घर या भूमि खरीदना चाहते हैं तो अब खरीद सकते हैं आपके रास्ते खुलेंगे | नए वाहन खरीदने के योग भी बनेंगे | नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है | व्यापारियों का व्यापार बढेगा |
लव राशिफल : अगर मीन राशि के लव लाइफ की बात करें तो आपको अपने प्रेमी का भावनात्मक साथ प्राप्त होगा जिससे मनोबल बढेगा, जो लोग सच्चे प्रेम की तलाश में हैं उन्हें मिल सकता है |
तो इस प्रकार हमने देखा की 13 जुलाई २०२२ को शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से 12 राशि वालो के जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं |
पढ़िए लव लाइफ और ज्योतिष के बारे में
अगर आप अपने कुंडली के अनुसार जानना चाहते हैं अपने प्रेम जीवन के बारे में, अपने स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के बारे में, अपने विवाह के बारे में तो आप ज्योतिष मार्गदर्शन के लिए संपर्क करें |
Shukra ka mithun raashi mai gochar kab hoga, शुक्र का राशि परिवर्तन जुलाई २०२२ में, क्या असर होगा शुक्र के मिथुन राशि में गोचर का ?, लव राशिफल |
Comments
Post a Comment