Sharad Purnima 2022 me kab hai, जानिए रास पूर्णिमा का महत्त्व, कैसे करें माता लक्ष्मी का पूजन, किस मंत्र का जप करें शरद पूर्णिमा को |
Sharad Purnima 2022:
शरद पूर्णिमा इस साल 9 october, रविवार को रहेगा जो की एक ख़ास दिन है जीवन को सकारात्मक उर्जा से भरने का, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का, जीवन में सुख – शांति और सम्पन्नता लाने का |
Sharad Purnima 2022 :
हिन्दुओं में सभी पूर्णिमा तिथियों का बहुत अधिक महत्त्व है क्यूंकि इस दिन चंद्रमा पूर्ण बली होता है जो की मन का कारक ग्रह है ज्योतिष अनुसार |
![]() |
Sharad Purnima ko kis mantra ka jap karen |
आइये जानते हैं Sharad Purnima 2022 की ख़ास बाते :
- इस दिन को अनेक नामो से जाना जाता है जैसे की रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, शरदोत्सव, कौमुदी उत्सव, आश्विन पूर्णिमा आदि |
- मान्यता के अनुसार इस दिन रात्रि को अमृत की वर्षा होती है जिसके कारण इस रात्रि को आयुर्वेदिक औषधि बनाने का विधान मिलता है |
- इसी रात्रि को श्री कृष्ण जी ने गोपियों के साथ महारास किया था |
- इस रात्रि को माँ लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजन होता है |
- ऐसा माना जाता है कि शिव के पुत्र कुमार या कार्तिकेय का जन्म इसी दिन हुआ था।
आइये जानते हैं कैसे करें शरद पूर्णिमा को पूजन आसानी से :
- इस दिन विशेष प्रकार से माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है | प्रातः काल जल्दी उठ के नित्य कर्मो से मुक्त होक अपने पूजन स्थान में बैठे और व्रत का संकल्प ले |
- दिन भर उपवास रखे या फिर फलाहार करे |
- रात्रि को जब चन्द्रमा उदय हो जाए तो पूजन करना चाहिए |
- एक चौकी पे लाल कपडा बिछा के माता लक्ष्मी की मूर्ति या फिर फोटो स्थापित करें |
- उन्हें धुप, दीप, नेवैद्य, पुष्प, श्रीफल, दक्षिणा आदि भेंट करें |
- खीर का भोग अवश्य लगाएं और पूरी रात्री को खीर को चन्द्रमा की रौशनी में रहने दे, सुबह उस खीर का प्रसाद सभी मिलके खाएं |
- रात्रि में माता लक्ष्मी के मंत्रो का जप करें अपनी शक्ति अनुसार |
- आप श्री सूक्तं, महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ भी कर सकते हैं |
आइये जानते हैं किन मंत्रो का जप कर सकते हैं sharad poornima को ?
- ॐ श्रीं श्रिये नमः
- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।
- ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
क्या फायदे होते हैं शरद पूर्णिमा को पूजन से ?
ये दिन सकारात्मक शतियो के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अती शुभ दिनों में से एक है और इस रात्रि को चन्द्रमा के साथ माता लक्ष्मी के पूजन से अनेक फायदे होते हैं |
- जिनको नौकरी की तलाश है उनके रास्ते खुलते हैं |
- जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनके लिए रास्ते खुलते हैं |
- मानसिक शक्ति का विकास होता है |
- इस रात्रि को ध्यान करने वाले को कुशाग्र बुद्धि की प्राप्ति होती है |
- शारीर में रक्त का प्रवाह नियंत्रित होता है |
- शरद पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने से भक्तों को स्वास्थ्य, धन, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
Sharad Purnima 2022 me kab hai, जानिए रास पूर्णिमा का महत्त्व, कैसे करें माता लक्ष्मी का पूजन, किस मंत्र का जप करें शरद पूर्णिमा को |
Comments
Post a Comment